भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को हराया, संगीता-सुषमा ने दागे गोल
सैंटियागो । भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने यहां चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम का चिली दौरे में यह पांचवां मैच था। इनमें से उसने चार में जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रा रहा। FT: ?? 2-0 ?? They've done it again! ? A …
सैंटियागो । भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने यहां चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम का चिली दौरे में यह पांचवां मैच था। इनमें से उसने चार में जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रा रहा।
FT: ?? 2-0 ??
They've done it again! ?
A comfortable win with a 2-goal cushion. Way to go, Eves! ?#IndiaKaGame #INDvCL pic.twitter.com/J2G9nkdNgo
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 24, 2021
चिली की सीनियर टीम ने पहले तीन क्वार्टर में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन भारतीय टीम आखिरी क्वार्टर में दो गोल करने में सफल रही। उसकी तरफ से संगीता कुमारी (48वें मिनट) और सुषमा कुमारी (56वें मिनट) ने गोल किये।
पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन उनकी रक्षापंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में तब दबाव में दिखी जब चिली ने लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किये। भारत ने तीसरे क्वार्टर में दबाव बनाया और 32वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। इसके तीन मिनट बाद चिली की टीम भी पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पायी।
युवा स्ट्राइकर संगीता ने ऐसे में चौथे क्वार्टर के शुरू में मिले मौके को भुनाकर भारत को बढ़त दिलायी। चिली ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय रक्षकों ने फिर से अच्छा बचाव किया। भारतीय टीम को 56वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे सुषमा कुमारी ने खूबसूरत ड्रैग फ्लिक से गोल में बदला।
