बरेली: पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों के वैक्सीनेशन में जिले ने पाया दूसरा स्थान
अमृत विचार, बरेली। जिले में भले ही स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की मंशा के अनुरूप वैक्सीनेशन नहीं हुआ हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहनत बेकार नहीं गई। शासन की ओर से जिला स्तर पर दिए गए, पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेट करने के लक्ष्य में जिले को दूसरा स्थान मिला है। इस संबंध …
अमृत विचार, बरेली। जिले में भले ही स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों की मंशा के अनुरूप वैक्सीनेशन नहीं हुआ हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहनत बेकार नहीं गई। शासन की ओर से जिला स्तर पर दिए गए, पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीनेट करने के लक्ष्य में जिले को दूसरा स्थान मिला है।
इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से पांच हजार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगने के लक्ष्य में जिले को दूसरा स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिले का वैक्सीनेशन 67 फीसद हुआ है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ 56वां और वाराणसी 60वें स्थान पर रहा।
जिले में 67 फीसद वैक्सीनेशन होने से प्रदेश में 36वां स्थान मिला है। 16 जनवरी को हुए वैक्सीनेशन में जिला पीछे रहा था। लेकिन 22 जनवरी को हुए कोरोना वैक्सीनेशन में जिले में 67 फीसद हुआ, जो कि प्रदेश के कुल (65फीसद ) से भी अधिक था। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 28 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
