सोनू निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बताया दूरदर्शी नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सोनू निगम को अयोध्या में मंदिर के भूमिपूजन का स्मारक सिक्का और कुंभ की कॉफी टेबल बुक भेंट की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उनको उपहार में …

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सोनू निगम को अयोध्या में मंदिर के भूमिपूजन का स्मारक सिक्का और कुंभ की कॉफी टेबल बुक भेंट की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उनको उपहार में श्रीरामजन्मभूमि और महाकुंभ का प्रसाद दिया है।

सीएम योगी दूरदर्शी नेता
सोनू निगम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत ही डायनामिक और दूरदर्शी नेता हैं। अगर ऐसे लोगों का नेतृत्व किसी प्रदेश या देश को मिलता है तो उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। यही वजह थी कि लखनऊ में था तो उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उनसे सिर्फ यही कहा है कि उनकी सोच इतनी अच्छी है कि उससे सभी को जुड़ना चाहिए। अगर हमारे लिए कोई भी सेवा हो तो हम उसमें सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

सोनू निगम ने किए रामलला के दर्शन
सोनू निगम ने कहा कि रविवार को अपने मित्रों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। ये हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है जब हम अपनी आंखों के सामने राम मंदिर निर्माण को देख रहे हैं। इसका सहभागी बनना सौभाग्य का पल था। सोनू निगम ने आगे कहा कि मंगलवार को वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे।

 

संबंधित समाचार