बाराबंकी: मां-पिता और भाई निकले युवती के हत्यारे, इस वजह से किया कत्ल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जैदपुर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई मानसिक विक्षिप्त युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां-पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के खातिर इन लोगों ने …

बाराबंकी, अमृत विचार। थाना जैदपुर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई मानसिक विक्षिप्त युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मां-पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के खातिर इन लोगों ने हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार, बीती 17 जनवरी को सुबह 9 बजे थाना कोठी के ग्राम कौराहापुरवा निवासी मंशाराम की पुत्री शौच के लिये गई थी। लेकिन जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई तो युवती का शव ग्राम बीबीपुर के पास सरसों के खेत में मिला। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गईं थीं। जांच में पुलिस को मृतका के परिजनों पर शक हुआ। इसी आधार पर सोमवार सुबह पुलिस ने मृतका के पिता मंशाराम, मृतका के भाई हरिओम और मृतका की मां मीना कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त हरिओम ने बताया कि मृतका मानसिक विक्षिप्त थी और गन्दे तरीके से रहती थी। साथ ही अपना कार्य भी खुद नहीं कर पाती थी। किसी रिश्तेदार व गांव के व्यक्तियों के सामने उसके व्यवहार के कारण घर वालों को शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। हरिओम ने यह भी बताया कि मेरे यहां सरकारी गल्ले का कोटा है जहां पर खाद्य व रसद विभाग के अधिकारी अक्सर आया करते थे तो मेरी बहन कम कपड़ों में ही उनके सामने चली जाती थी और अक्सर इसी प्रकार की हरकत किया करती थी। उसकी इन हरकतों से हम लोग काफी परेशान हो गये थे।

आरोपी ने बताया कि बीती 16 जनवरी की शाम को युवती की हत्या करने की योजना बनाई। बीती 16/17 जनवरी को गेर रात करीब एक बजे मेरी मां शौच के बहाने उसे लेकर चकबाग स्थित अपने खेत पर गई, पीछे से मैं और मेरे पिता भी गए। पिता मंशाराम घटना स्थल को जाने वाले रास्ते पर खड़े होकर निगरानी करने लगा और मैं अपने खेत में पहुंचा गया और सरसों के खेत में ले जाकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को बलात्कार का रूप देने के लिए मैंने उसके कपड़े निकाल कर उसके गुप्त अंग में लकड़ी के डंडे से क्षति पंहुचाई।

संबंधित समाचार