जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे समेत 7 को पद्म विभूषण, इन 119 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण …

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत राम विलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 29 महिलाएं हैं। इनमें 10 लोग विदेशी, प्रवासी भारतीय, पीआईओ और ओसीआई तथा एक व्यक्ति ट्रांसजेंडर श्रेणी से हैं। इनमें 16 लोगों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। कलाकार सुदर्शन साहू को पद्म विभूषण, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र, धार्मिक नेता दिवंगत कल्बे सादिक और सामाजिक कार्यकर्ता तरलोचन सिंह को पद्म भूषण दिया गया है। पूर्व राज्यपाल दिवंगत मृदुला सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिजोय चक्रवर्ती को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।

पद्म विभूषण पाने वालों में श्री आबे के अलावा संगीतकार एस पी बालासुब्रमणयम (मरणोपरांत), जाने माने कार्डियोलोजिस्ट बी एम हेगड़े, भारतीय मूल के अमेरिकी नरेन्द्र सिंह कपानी (मरणोपरांत),इस्लामिक विद्धान मौलाना वहीद्दुदीन खान , पुरातत्वविद् बी बी लाल और शिल्पकार सुदर्शन साहू शामिल हैं। पद्मू भूषण पाने वाली हस्तियों में श्री गोगोई (मरणोपरांत) , सुश्री महाजन और श्री मिश्रा के अलावा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा लोकजन शक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान (मरणोपरांत) के एन शांताकुमारी चित्रा, चंद्रशेखर कांबरा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता केशुभाई पटेल (मरणोपरांत) ,कल्बे सादिक (मरणोपरांत), रजनीकांत देवीदास श्राफ और तरलोचन सिंह शामिल हैं। पद्म श्री पाने वाली हस्तियों में टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास , सामाजिक कार्यकर्ता शांति देवी और साहित्यकार मृदुला सिन्हा प्रमुख हैं।

ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ”हम सभी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों पर गर्व है। राष्ट्र और मानवता संबंधी उनके बड़े योगदान के लिये भारत उनका आभारी है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।”

संबंधित समाचार