हल्द्वानी: गौला नदी किनारे चौड़ाघाट में पड़ा मिला तेंदुए का शव
हल्द्वानी,अमृत विचार। गौला नदी किनारे चौड़ाघाट में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए की मौत की वजह आपसी संघर्ष मानी जा रही है। वहीं तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। तराई पूर्वी वन …
हल्द्वानी,अमृत विचार। गौला नदी किनारे चौड़ाघाट में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची वन टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुए की मौत की वजह आपसी संघर्ष मानी जा रही है। वहीं तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
तराई पूर्वी वन डिविजन की गौला रेंज के अंतर्गत खामिया वन ब्लॉक के समीप चौड़ाघाट में गौला नदी किनारे एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ था। गश्त पर निकली वन टीम ने शव को देखा तो उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर गौला रेंजर आरपी जोशी मौके पर पहुंचे। वन अधिकारियों के अनुसार नर तेंदुए की उम्र तकरीबन चार-पांच साल रही होगी। तेंदुए के दांत और नाखून पूरी तरह सुरक्षित है। माना जा रहा है कि आपसी संघर्ष में तेंदुए की जान गई है। दो पशुचिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का शव पोस्टमार्टम कराया गया है। बिसरा जांच के लिए फॉरेंसिक लैब और आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
गौला नदी किनारे चौड़ाघाट में एक पांच साल के तेंदुए का शव पड़ा मिला था। शव के दांत, नाखून सभी अंग सुरक्षित थे। शव का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेंगी फिलहाल प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष मौत की वजह लग रही है।
-आरपी जोशी, रेंजर गौला वन रेंज हल्द्वानी
