हल्द्वानी: सड़क हादसों की रोकथाम में विफल चौकी प्रभारी निलंबित
हल्द्वानी,अमृत विचार। सड़क हादसों की रोकथाम में विफल पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई है। इस मामले में डीजीपी ने नैनीताल एसएसपी को चौकी प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष के पुलिस रिकार्ड के अनुसार क्षेत्र में हुई 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 को जान गंवानी …
हल्द्वानी,अमृत विचार। सड़क हादसों की रोकथाम में विफल पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी पर गाज गिर गई है। इस मामले में डीजीपी ने नैनीताल एसएसपी को चौकी प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष के पुलिस रिकार्ड के अनुसार क्षेत्र में हुई 13 सड़क दुर्घटनाओं में 10 को जान गंवानी पड़ी थी। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उच्चाधिकारियों ने चौकी प्रभारी को सख्त भी किया था। लेकिन इसके बावजूद हादसों में कमी नहीं आई। गुजरे सोमवार को भी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया। बढ़ते हादसों की रोकथाम में विफलता पर डीजीपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं।
