आज का राशिफल | 28 जनवरी, 2021
मेष राशि आज किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। खानपान में बदलाव करने की सम्भावना बनेगी। वाहन में खराबी आने की आशंका है। लोभ और व्यसन से दूर रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। वृष राशि आज प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। अपने कार्य के …
मेष राशि
आज किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। खानपान में बदलाव करने की सम्भावना बनेगी। वाहन में खराबी आने की आशंका है। लोभ और व्यसन से दूर रहें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
वृष राशि
आज प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। अपने कार्य के प्रति समर्पण भाव रखें। वैवाहिक बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। थोड़ी सी मेहनत से अच्छा परिणाम प्राप्त कर लेंगे।
मिथुन राशि
आज शरीर में थकान रहेगी। आपको ऋण लेने से बचना चाहिये। खानपान में बदलाव ला सकते हैं। परिवार को पूरा समय नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी। खुद को सकारात्मक बनाए रखें।
कर्क राशि
आज करियर में कोई अच्छी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी जीवनशैली काफी अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। पुराने रिश्तों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।
सिंह राशि
आज परिवार की खुशियों के लिये समय अवश्य निकालेंगे। दूसरों की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर न लें। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। वह आपके लिए हितकर नहीं होगा।
कन्या राशि
आज लोग आपके विषय में अच्छी राय बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को लाभ प्राप्त होगा।
तुला राशि
आज व्यापार में नए अनुबंधों में शामिल हो सकते हैं। अपने कार्यों को निष्ठा से पूरा कर लेंगे। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिलने की सम्भावना है।
वृश्चिक राशि
व्यापारिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिये। पाचन तन्त्र में खराबी आ सकती है। नयी जॉब का प्रपोज़ल आपको प्राप्त होगा।
धनु राशि
आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। घर के कुछ महत्वपूर्ण उपकरण खराब हो सकते हैं। यूरिन इन्फेक्शन सम्बन्धी परेशानी आपको झेलनी पड़ सकती है। हड़बड़ी में बनते काम बिगड़ सकते हैं।
मकर राशि
प्रेमी जोड़े विवाह की योजना बना सकते हैं। मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे तो उसका काफी सार्थक परिणाम मिलेगा। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। शेयर मार्केट में धन निवेश शुभ होगा।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। मेहनत का अच्छा लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी का व्यवहार प्रेम भरा रहेगा। पेट साफ नहीं रहेगा। नये सम्बन्धों को लेकर सावधान रहें।
मीन राशि
आज प्रणय सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। यात्रा कष्टप्रद होने की आशंका है। वरिष्ठजनों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान के जिद्दी व्यवहार से परेशान रहेंगे।
