बाराबंकी: कोरोना से जंग जारी, 300 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया गया टीका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गुरुवार को सीएचसी बनीकोडर में शत प्रतिशत 300 आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए। टीके लगाने के उपरांत उनके बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें घरों को भेज दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को बनीकोडर सीएचसी पर 300 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आशा बहुओं को टीका लगाए …

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गुरुवार को सीएचसी बनीकोडर में शत प्रतिशत 300 आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगाए गए। टीके लगाने के उपरांत उनके बेहतर स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें घरों को भेज दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को बनीकोडर सीएचसी पर 300 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आशा बहुओं को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था।

कोरोना का टीका लगवाने के लिए सुबह से ही आशा बहुओं की लंबी लाइनें लग गई थी। परिचय पत्र देखने के उपरांत उन्हें टीका लगाया गया टीका लगाने के उपरांत स्वस्थ कर्मियों को वेटिंग रूम में करीब आधा घंटा तक रोकने के बाद उन्हें उनके घरों को भेज दिया गया। इस दौरान सीएससी पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

सीएचसी अधीक्षक संदीप तिवारी ने कोविड 19 का पहला टीका लगवा सभी कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर(रामसनेहीघाट) केंद्र अधीक्षक डॉ. संदीप तिवारी ने कोविड 19 का आज पहला टीका लगवाकर अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। केंद्र अधीक्षक डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोरोना का टीका बनवा कर सारी दुनिया में तहलका मचा दिया है जिसके लिए हमें गौरवान्वित होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी टीका बनने के बाद भारत ने एक बार फिर पूरी दुनिया मे अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। अधीक्षक के बाद दूसरा टीका आशा बहू गीता ने लगवाया। टीका लगवाने के बाद गीता ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निजात दिलाने के लिए सरकार ने टीका बनवाकर लगवाना शुरू कर दिया है। जिससे इस महामारी पर अंकुश लग जाएगा। स्वदेशी टीके के निर्माण पर हमें सरकार पर गर्व है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

संबंधित समाचार