बाराबंकी: नगर पंचायत के सीमा विस्तार से ग्रामीण नाराज, सीएम योगी को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबेहा, बाराबंकीl नगर पंचायत सुबेहा के सीमा विस्तार में खानपुर पंचायत के तीन गांवों को शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया हैl प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्रामीणों ने इन गांवों को नगर पंचायत में न जोड़ें जाने की गुहार लगाईl ग्राम पंचायत खानपुर में सराय चंदेल नूर अली …

सुबेहा, बाराबंकीl नगर पंचायत सुबेहा के सीमा विस्तार में खानपुर पंचायत के तीन गांवों को शामिल किए जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया हैl प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्रामीणों ने इन गांवों को नगर पंचायत में न जोड़ें जाने की गुहार लगाईl
ग्राम पंचायत खानपुर में सराय चंदेल नूर अली का पुरवा चौधरी का पुरवा छोटी चौकी बड़ी चौकी तथा खानपुर (शहापुर) गांव आते हैंl

इस ग्राम पंचायत को नगर पंचायत सुबेहा में जोड़े जाने का प्रस्ताव किया गया हैl इसकी भनक लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसका विरोध करने लगेl विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व गांव खानपुर छोटी चौकी तथा बड़ी चौकी इन गांवों की नगर पंचायत से दूरी 5 से 7 किलोमीटर हैl इन तीनों गांव में 90 प्रतिशत खेती होती हैl ऐसे में इन गांवों के लोग नगर पंचायत के टैक्स नहीं दे सकतेl इसलिए इन तीन गांवों को नगर पंचायत सुबेहा से अलग रखा जाएl

इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा हैl नगर पंचायत सुबेहा के सीमा विस्तार में इन तीनों गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव से नाराज गया बख्श सिंह, मोनू सिंह, बद्री सिंह, अंकित सिंह तथा संजय सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस सीमा विस्तार का विरोध जारी रहेगाl

संबंधित समाचार