बरेली: अफसरों ने मुहं फेरा तो स्वैच्छिक संगठन ने खुद की सड़क की सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। स्वैच्छिक संगठन आम औरत सेवा समिति (आस) ने नगर निगम को आईना दिखाने का कार्य किया है। जब निगम ने सफाई करने से मुहं फेर दिया तो संगठन के लोगों ने गुरुवार को खुद ही सफाई व्यवस्था की कमान संभाल ली। वर्षों से सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर को सामाजिक संगठन …

अमृत विचार, बरेली। स्वैच्छिक संगठन आम औरत सेवा समिति (आस) ने नगर निगम को आईना दिखाने का कार्य किया है। जब निगम ने सफाई करने से मुहं फेर दिया तो संगठन के लोगों ने गुरुवार को खुद ही सफाई व्यवस्था की कमान संभाल ली। वर्षों से सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर को सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिनभर की मेहनत के बाद साफ कर दिया।

शहर के सुभाषनगर पुलिया के पास से नेकपुर की ओर जाने वाली सड़क पर जमे कूड़े को हटाने और जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए संस्था ने 21 जनवरी को अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया था। इसके साथ ही कुछ गंभीर समस्याओं से संबंधित छह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की थी।

इसमें काफी समय से चौपुला ओवरब्रिज के निर्माण के चलते चौपुला रोड बंद है। जिसके कारण नेकपुर सुभाषनगर, बदायुं रोड के अधिकतर लोग सुभाषनगर पुलिया के पास की सड़क से जाते है। यह सड़क पूरी तरह से कच्ची है। कूड़े और गंदगी के कारण इस मार्ग की चौड़ाई बहुत कम हो गई थी। जिसके कारण लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी हो रही थी। जिसे साफ कराने के लिए नगर निगम से कहा गया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों समस्या के सामाधान के लिए आगे नहीं आए।

निगम के पास बजट का अभाव होने की बात कही। इसको देखते हुए संस्था की अध्यक्ष समयुन खान की अगुवाई में सुबह से ही सफाई अभियान चलाया। खुद ही फावड़े से मिट्टी के ढेर को हटाया। इस दौरान सचिव इसराफील राश्मी, नजर खान, अंकित आर्य,रिहान अहमद, तंजीम, नन्हें कन्नौजिया,डंपी लाल, राहुल महाजन,मो रजा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार