बरेली: अब नृत्य करके बच्चों को सिखाई जाएगी पढ़ाई, प्रशिक्षण
रजनेश सक्सेना, बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को अब नृत्य और गाना गाकर पढ़ाई करना सिखाया जाएगा। इसके लिए क्यारा ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र कांधरपुर में 64 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे है। इन ट्रेनरों …
रजनेश सक्सेना, बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को अब नृत्य और गाना गाकर पढ़ाई करना सिखाया जाएगा। इसके लिए क्यारा ब्लॉक के ब्लॉक संसाधन केंद्र कांधरपुर में 64 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे है। इन ट्रेनरों के लिए एसआरजी (राज्य संदर्भ समूह), सीडीपीओ (चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर) समेत कुल 10 लोग ट्रेनिंग दे रहे है। इसके बाद यही मास्टर ट्रेनर ब्लॉक स्तर पर आंगनवाड़ी और शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे।
एसआरजी लक्ष्मी शुक्ला ने बताया कि शासन से गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के लिए तेजी से तैयारियां चल रही है। इसी क्रम में छोटे बच्चों को खेल खेल में पढ़ाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सभी 16 ब्लॉकों से हिंदी के एआरपी और आईसीडीएस (इंटीग्रेटेडिड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस) से मुख्य सेविकाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को लिया गया है। कुल मिलाकर 64 लोग यह ट्रेनिंग ले रहे है। इसमें बताया जा रहा है कि किस तरह से बच्चों को नृत्य कर चीजों को सिखाया जाना है।
इस पूरे प्रशिक्षण के लिए शासन से कुल 61431769 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। साथ ही एक पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। जिसके नेतृत्व में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कमेटी की अध्यक्ष डायट प्राचार्य को बनाया गया है। और सचिव बीएसए को बनाया गया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह सभी 64 मास्टर ट्रेनर ब्लॉक लेवल पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
