बरेली: अभी भी शराब की दुकानों पर लिखा है ‘सरकारी’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब, बीयर और भांग की दुकानों से सरकारी और ठेका शब्द हटाने के आदेश दिए हैं। बरेली में अभी तक आदेश का पालन नहीं किया गया है। यहां शराब की दुकानों पर सरकारी और ठेका दोनों शब्द लिखे हैं। गुरुवार को ‘अमृत विचार’ की टीम ने शहर के …

अमृत विचार, बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब, बीयर और भांग की दुकानों से सरकारी और ठेका शब्द हटाने के आदेश दिए हैं। बरेली में अभी तक आदेश का पालन नहीं किया गया है। यहां शराब की दुकानों पर सरकारी और ठेका दोनों शब्द लिखे हैं। गुरुवार को ‘अमृत विचार’ की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे खुली अंग्रेजी व देसी शराब और बीयर की दुकानों को चेक किया तो किसी से सरकारी और ठेका शब्द नहीं हटाए गए थे।

इस तरह की तस्वीर शहर की अधिकतर शराब की दुकानों की थी। स्टेशन रोड की दुकान पर सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान, सर्किट हाउस के पास सरकारी देशी शराब की दुकान, सरकारी बियर की दुकान और पटेल चौक के पास सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान शब्द लिखे हुए थे।

संबंधित समाचार