मुरादाबाद: बीमारी से तंग आकर व्यापारी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र स्थित डिप्टी गंज चौराहे के पास रहने वाले व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सुभाष चंद्र जैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी सुभाष चंद्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र स्थित डिप्टी गंज चौराहे के पास रहने वाले व्यापारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सुभाष चंद्र जैन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी सुभाष चंद्र जैन काफी समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। इस कारण दुकान भी कुछ समय से बंद हो गई थी।
