बाराबंकी: ई-लाइब्रेरी में लगेंगे छात्रों के सपनों को पंख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद के छात्रों की पढ़ाई को एक खुशनुमा माहौल देने के लिए शहर में पहला संसाधनों से लैस ‘स्टडी ई- लाइब्रेरी’ को खोला गया है। जिसका उद्घाटन रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से युक्त ई लाईब्रेरी एक नई विधा है। …

बाराबंकी, अमृत विचार। जनपद के छात्रों की पढ़ाई को एक खुशनुमा माहौल देने के लिए शहर में पहला संसाधनों से लैस ‘स्टडी ई- लाइब्रेरी’ को खोला गया है। जिसका उद्घाटन रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से युक्त ई लाईब्रेरी एक नई विधा है। जो छात्रों के एक स्थान पर प्रतियोगिता के लिए हर जरूरी टूल्स उपलब्ध करा रही है। बाराबंकी में इस सुविधा का होना छात्रों के सपनों को पंख लगाने का काम करेगी।

सत्य प्रेमी नगर में खुली ई-लाईब्रेरी
सत्य प्रेमी नगर में अविनाश तिवारी, गीता तिवारी रामशंकर द्वारा संचालित ई- लाइब्रेरी 24 घंटे छात्रों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी। बताया कि हमारा मकसद है कि बाराबंकी के छात्रों की शैक्षिक काबिलियत को निखारने के एक ऐसा मंच दिया जाए जो दबी प्रतिभा को एक शानदार माहौल देकर बाहर निकाला जाए। बताया कि घर मे बच्चे अकेलापम महसूस करते हैं इससे वह ऊब जाते हैं। इस लाइब्रेरी में आकर उन्हें अन्य दोस्तों का साथ मिलेगा जो आपस मे मिल बैठकर संबंधित विषय पर चर्टा कर सकेंगे।

हर तरह के उपलब्ध रहेंगे समाचार पत्र
इस ई-लाइब्रेरी में हिंदी, इंग्लिश के सभी प्रतिष्ठित समाचार पत्र के साथ हाईस्पीड इंटरनेट, साउंड फ्रूफ रूम, पर्सनल लाइट केबिन, सेफ्टी की ऑनलाइन व्यवस्था से अभिभावक अपने बच्चों पर घर बैठे नजर रख सकेंगे। बताया कि हर सप्ताह देश का कोई टॉपर छात्र, आईएएस अफसर या बड़ा अधिकारी बच्चों के साथ उन्हें गाइड करेगा। विश्व के टॉप टीचरों को भी बुलाया जाता रहेगा। 30 छात्रों की क्षमता वाली लाइब्रेरी जिले की पहला सुविधाजनक मंच है।

निखरेगी बाराबंकी की प्रतिभा
लाइब्रेरी की संचालिका गीता तिवारी ने बताया कि बाराबंकी हमेशा प्रतिभाओं का गढ़ रहा है। न जाने कितने होनहार बच्चे जो संसाधनों की कमी से अपनी प्रतिभाओं को पंख नहीं लगा पाते हैं उनके लिए ये मंच बहुत लाभकारी रहने वाला है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरुस्कार विजेता शिक्षक सुभाष श्रीवास्तव, प्रदीप सारंग, पूर्व सभासद अजय तिवारी, सदानन्द वर्मा, आर बी सिंह, विनोद यादव, सुभाष श्रीवास्तव, मेवालाल, समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार