ममता बनर्जी की सरकार बंगाल में ‘भतीजा कल्याण’ के लिये काम कर रही- अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डुमुरजुला (पश्चिम बंगाल)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्य में अपने भतीजे के कल्याण के लिये काम कर रही हैं और विधानसभा चुनाव आने तक उनके पाले में कोई नहीं रहेगा। शाह ने आरोप लगाया कि ‘मां, माटी …

डुमुरजुला (पश्चिम बंगाल)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह राज्य में अपने भतीजे के कल्याण के लिये काम कर रही हैं और विधानसभा चुनाव आने तक उनके पाले में कोई नहीं रहेगा। शाह ने आरोप लगाया कि ‘मां, माटी और मानुष’ के नारे लगाने वाली टीएमसी वास्तव में जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में डूबी हुई है।

उन्होंने राज्य में भाजपा की सरकार बनने का भरोसा जताते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की बात कही। शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये यहां रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं स्पष्ट कर दूं कि चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आएगी। एक ओर मोदी सरकार ‘जन कल्याण’ के लिये काम कर रही है तो दूसरी ओर ममता बनर्जी की सरकार बंगाल में ‘भतीजा कल्याण’ के लिये काम कर रही है।’

उन्होंने टीएमसी के और नेताओं के पार्टी छोड़ने का संकेत देते हुए कहा, ‘ममता बनर्जी को सोचना चाहिये कि टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल क्यों हो रहे हैं। ऐसा इसलिये हो रहा है कि उन्होंने राज्य की जनता का भरोसा खो दिया है। चुनाव आने तक वह अकेली रह जाएंगी।’

संबंधित समाचार