आज का राशिफल | 01 फरवरी, 2021
मेष राशि कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें। किसी प्रिय जन से आपकी मुलाकात हो सकती है। एकाग्रता और लक्ष्योन्मुख होने से आपको सभी काम आसान लगेंगे। वृष राशि भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। सन्तान के व्यवहार से नाराज हो सकते …
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा रखें। किसी प्रिय जन से आपकी मुलाकात हो सकती है। एकाग्रता और लक्ष्योन्मुख होने से आपको सभी काम आसान लगेंगे।
वृष राशि
भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। सन्तान के व्यवहार से नाराज हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में काम करने से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्यों में बाधा आ सकती है। वायरल का शिकार हो सकते हैं।
मिथुन राशि
पिता के विचारों से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। लेकिन आपको किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से पहले कई बार सोचना चाहिये। धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। समय को व्यर्थ न गवाएं।
कर्क राशि
व्यापार में आपको अनुमान से अधिक लाभ होगा। नया करियर शुरू कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपको झूठ नहीं बोलना चाहिए। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं।
सिंह राशि
परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज धन उधार न लें। नया कार्य शुरू करने में विलंब होगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
कन्या राशि
करियर को लेकर नए प्रयास कर सकते हैं। आय और व्यय में उचित समन्वय बना पाएंगे। फिल्म इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छा ब्रेक मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
तुला राशि
लोगों को आपके विषय में कोई गलतफहमी हो सकती है। कमर और पैर में दर्द होने की आशंका है। आपको व्यसनों से दूर रहना चाहिए। मन की कोई बाद किसी से न बतायें। परिवार में अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि
अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पार्टनरशिप में आ रही बाधा दूर होगी। प्रणय सम्बन्धों का आनन्द उठाएंगे। लवमेट्स के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि
रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नयी दुकान खोलने के लिए दिन उत्तम है। अधीनस्थ कर्मचारियों से आपको काफी सहायता मिलेगी। आवश्यक मुद्दों पर परिवार से सहमति ले लें। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
मकर राशि
अपने विचारों को प्रभावी तरीके से रख पाएंगे। बेरोजगार लोग आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकते हैं। मेडिकल और फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। उच्च अध्ययन में रुचि लेंगे। मन में किसी भावी योजना को लेकर उत्साह रहेगा।
कुंभ राशि
लोग आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद उभर के सामने आयेंगे। आप की बातों का लोग गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है।
मीन राशि
व्यवसाय में अपनी गुणवत्ता सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको परिस्थिति के सामने झुकना नहीं चाहिए। वेब डिजाइनिंग से जुड़े करियर में पदोन्नति मिल सकती है।
