बरेली: केंद्रीय कारागार की दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सेंट्रल जेल में दुष्कर्म और हत्या की सजा काट रहा कैदी मौका मिलते ही जेल की दीवार कूद कर फरार हो गया। सुबह जब कैदियों की गिनती की गई, तो यह सच सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जिले के बार्डर पर वाहनों की चेकिंग करवाई, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं लग …

बरेली,अमृत विचार। सेंट्रल जेल में दुष्कर्म और हत्या की सजा काट रहा कैदी मौका मिलते ही जेल की दीवार कूद कर फरार हो गया। सुबह जब कैदियों की गिनती की गई, तो यह सच सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जिले के बार्डर पर वाहनों की चेकिंग करवाई, लेकिन कैदी का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की जांच करते हुए अधिकारियों ने तीन बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया है।

बिजनौर के मौजपुर स्थित रायपुर निवासी नरपाल उर्फ सोनू ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में 28 अप्रैल 2012 से केंद्रीय कारागार में सजा काट रहा था। उसके व्यवहार को देखते हुए उसे लेखक बना दिया गया था और वह अपना काम कर रहा था। कारागार प्रबंधन को सोनू पर भरोसा हो गया था। इसलिए वह बैरिक के बाहर भी रहता था। रविवार रात दो बजे तक वह जेल में देखा गया था। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। सुबह जब कैदियों की गिनती शुरू हुई, तो पता चला की सोनू गायब है।

जब उसकी तलाश की गई, तो पता चला जेल के अंदर निर्माण चल रहा है। वहां से सरियों के सहारे उसने जेल की दीवार पार की और फिर वह उन्हीं सरियों के सहारे जेल के बाहर उतर गया। इसकी सूचना होने पर प्रबंधन ने यह बात पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि शाम तक कैदी का कोई सुराग नहीं लग सका था। प्रबंधन की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, जेल प्रबंधन ने इसके लिए जिम्मेदार बंदीरक्षक, हेड वार्डन और चीफ हेड वार्डन को निलंबित कर दिया गया है।

“सेंट्रल जेल से एक सजायाफता कैदी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। इज्जतनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार