माधुरी दीक्षित के साथ काम करना चाहती है रेणुका शहाणे, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्देशक रेणुका शहाणे माधुरी दीक्षित को निर्देशित करना चाहती है। माधुरी और रेणुका ने ‘हम आपके हैं कौन’ और मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ में साथ काम किया है। माधुरी ने रेणुका के हालिया निर्देशन ‘त्रिभंगा’ के लॉन्च के दौरान ट्विटर पर शुभकामनाएं दी थीं। एक इंटरव्यू में रेणुका ने कहा कि “माधुरी के …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्देशक रेणुका शहाणे माधुरी दीक्षित को निर्देशित करना चाहती है। माधुरी और रेणुका ने ‘हम आपके हैं कौन’ और मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ में साथ काम किया है। माधुरी ने रेणुका के हालिया निर्देशन ‘त्रिभंगा’ के लॉन्च के दौरान ट्विटर पर शुभकामनाएं दी थीं।

एक इंटरव्यू में रेणुका ने कहा कि “माधुरी के साथ काम करना एक सपने की तरह है। वह उन सर्वश्रेष्ठ सह-कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कभी काम किया है। वह बहुत अच्छी इंसान हैं।”

रेणुका ने कहा, “मुझे अभी भी लगता है कि उनकी अधिकांश प्रतिभा अभी भी टैप नहीं की गई है। मैंने हमेशा उन्हें एक दिन निर्देशित करने का सपना देखा है। मेरे दिमाग में कई विचार बन रहे हैं लेकिन एक बार पटकथा तैयार होने के बाद मुझे लगता है कि मैं उनसे संपर्क करने के लायक हूं, तो निश्चित रूप से उससे संपर्क करूंगी।”

वहीं माधुरी दीक्षित ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में वह येलो रंग के अनारकली में नजर आ रही हैं। उन्होंने मेकअप, रेड लिप्सटिक, आईलाइनर और खुले बाल रखे हैं। ड्रेस में पर्ल एंब्रोडरी वाली चंकी बेल्ट काफी अच्छी लग रही हैं। इस आउटफिट और परफेक्ट मेकअप में माधुरी काफी सुंदर लग रही हैं।

संबंधित समाचार