अयोध्या: निधि समर्पण अभियान का दूसरा चरण शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुरू किए गए निधि समर्पण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हो गया। दूसरे चरण में टोलिया घर घर पहुंच लोगों से कूपन के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग हासिल कर रही हैं। जनपद …

अयोध्या, अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्देश पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से शुरू किए गए निधि समर्पण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हो गया। दूसरे चरण में टोलिया घर घर पहुंच लोगों से कूपन के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग हासिल कर रही हैं। जनपद में दूसरे चरण की शुरुआत तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की।

विश्व हिंदू परिषद की ओर से राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग हासिल करने की खातिर मकर संक्रांति से देशव्यापी माघी पूर्णिमा तक 42 दिनों तक चलने वाले निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया था।

अभियान के पहले चरण में जगह जगह निधि समर्पण अभियान कार्यालय खोल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की टोलियों ने 16 जनवरी से 31 जनवरी तक विशिष्ट लोगों से सम्मेलन बैठक और संवाद के माध्यम से संपर्क किया तथा राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि हासिल की।

सोमवार से 15 फरवरी तक चलने वाले समर्पण निधि अभियान के दूसरे चरण का विधिवत शुभारंभ हुआ। फैजाबाद शहर के रिकाबगंज में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस अभियान का शुभारंभ किया।

इसी तरह गांव से शहर तक अन्य इलाकों समेत देश के विभिन्न हिस्सों मे राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि प्राप्त करने के लिए घर-घर और जन जन संपर्क के अभियान की शुरूआत हुई। समर्पण निधि हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां को 10,100 और एक हजार रुपए का कूपन दिया गया है।

बड़ी राशि के समर्पण के लिए टोली नायक को रसीद भी दी गई है। इनको कूपनों और रसीदों पर प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का चित्र छपा हुआ है। दूसरे चरण के निधि समर्पण अभियान के शुभारंभ अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,भाजपा नेता अभय सिंह व भाजपा तथा आनुषंगिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम जन्म भूमि पर जहां भव्य राम मंदिर का निर्माण होना है वहां पर नींव के निर्माण के लिए 15 जनवरी से खुदाई का काम शुरू हो चुका है। बड़ी-बड़ी मशीनें मिट्टी की खुदाई में लगी हुई है।

भगवान का घर सभी के पुरुषार्थ की कमाई से बने इसके लिए समर्पण निधि अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दूसरे चरण में आज 1 फरवरी से 15 फरवरी तक समर्पण निधि प्राप्त करने के लिए कार्य कर्ता घर-घर, दुकान-दुकान जाएंगे।इसी समर्पण निधि से राम मंदिर बनेगा।

संबंधित समाचार