बरेली: एक पेपर में 70 तो दूसरे में डबल जीरो कैसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सर मेरे एक पेपर में 70 नंबर आए हैं, तो दूसरे पेपर में डबल जीरो नंबर कैसे। सरकारी आयुर्वेदिक संस्थानों का परिणाम 95 फीसदी आया है। वहीं, निजी महाविद्यालयों का 5 फीसदी। जबकि हम फीस भी अधिक देते हैं। यह समस्याएं निजी आयुर्वेदिक संस्थानों के बीएएमएस के छात्रों ने सोमवार को कुलपति …

अमृत विचार, बरेली। सर मेरे एक पेपर में 70 नंबर आए हैं, तो दूसरे पेपर में डबल जीरो नंबर कैसे। सरकारी आयुर्वेदिक संस्थानों का परिणाम 95 फीसदी आया है। वहीं, निजी महाविद्यालयों का 5 फीसदी। जबकि हम फीस भी अधिक देते हैं।

यह समस्याएं निजी आयुर्वेदिक संस्थानों के बीएएमएस के छात्रों ने सोमवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह और परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के सामने गिनाईं। कुलपति ने छात्रों से कहा कि वह पहले आरटीआई से कापी निकलवाकर अपना मूल्यांकन देखें और उसके बाद उनसे मिलें। यदि शिक्षक ने गलत मूल्यांकन किया होगा, तो उसे डिबार किया जाएगा।

बीएएमएस के दो आयुवेर्दिक महाविद्यालयों के काफी संख्या में छात्र फेल हो गए हैं। छात्र उमेश के पहले पेपर में 100 में जीरो और दूसरे में 7, फहाद अहमद के एक पेपर में जीरो तो दूसरे में 70, पंकज के एक पेपर में जीरो, अमित के द्रव्य गुण के एक पेपर में 57 और दूसरे में 4 नंबर आए हैं।

छात्रों के रिजल्ट की इस तरह की लंबी लिस्ट है। कुलपति के नाम से जो शिकायत की गई हैं। उसमें 62 छात्रों के हस्ताक्षर हैं। छात्रों ने बताया कि एक कॉलेज में 100 में सिर्फ 18 और एक कॉलेज से 60 में सिर्फ 9 पास हुए हैं। छात्रों ने कुलपति से कहा कि कई-कई बार बैक पेपर देने पर भी फेल हो जाते हैं।

एग्जामिनेशन फार्म साथ भरे गए थे, लेकिन निजी संस्थानों का परिणाम पहले आ गया और सरकारी का बाद में आया। प्रश्नपत्र में प्रश्न के आगे कितनें अंकों का है। यह नहीं लिखा था। इससे भी दिक्कत हुई। छात्र विश्वविद्यालय के मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं हैं।

कुलपति ने कहा कि सरकारी और निजी के परिणाम को लेकर कैसे सवाल कर सकते हैं। क्योंकि कांपियों पर इसका जिक्र नहीं होता है। कापियों पर बार कोड होता है। फिर भी इसे दिखवा लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने सही मूल्यांकन न करने वाले 11 शिक्षकों को डिबार किया है।

बता दें कि छात्र गुरुवार को भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। उस वक्त पाठ्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने भी छात्रों को मूल्यांकन को चुनौती देने के लिए कहा था। छात्रों ने बताया था कि एक कॉलेज के अपने हस्ताक्षर गुरुवार को काफी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और पाठ्यक्रम प्रभारी का घेराव कर लिया।

पाठ्यक्रम प्रभारी ने उन्हें चैलेंज मूल्यांकन के तहत चुनौती देने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान सछास के महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद, अभिषेक यादव, बीएएमएस के छात्र अमित, उमेश, मयंक, शैलेंद्र, विनय चौहान, मिनाक्षी, प्रियंका व अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार