देश की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही भाजपा: महबूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कथित रूप से कट्टरपंथी राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देकर पत्रकारों तथा स्तंभकारों को झूठे आरोपों में फंसा रही है। किसानों को …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कथित रूप से कट्टरपंथी राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देकर पत्रकारों तथा स्तंभकारों को झूठे आरोपों में फंसा रही है।

किसानों को अपने अधिकारों की मांग करने के लिए अकारण ही परेशान किया जा रहा है। मुफ्ती ने सोमवार को राजौरी जिले में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “ एनआईए, सीबीआई, ईडी और प्रत्येक एजेंसी का इस्तेमाल कर राजनीति हितों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और छात्रों को फर्जी आराेपों में फंसाकर उनका उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, “ सरकारी तंत्र, सत्ता और ताकत का दुरुपयोग कर देश में दूसरे राजनीतिक दलों का स्थान समाप्त किया जा रहा है और इसका एकमात्र उद्देश्य भाजपा को एक संगठन के रूप में मजबूत करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आंतरिक और विदेशी हितों की कुर्बानी देकर बहुसंख्यक समुदाय को मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है। सुश्री मुफ्ती ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर धब्बा करार देते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल गलत तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या करने के लिए किया जा रहा है।

संबंधित समाचार