तापसी पन्नू ने शेयर किया ‘लूप लपेटा’ का फर्स्ट लुक, टॉयलेट में बैठी दिखीं एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने नए-नए किरदारों के कारण चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर से तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म ‘लूप लपेटा के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। तापसी पन्नू ने हाल …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने नए-नए किरदारों के कारण चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर से तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म ‘लूप लपेटा के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लूप लपेटा’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। तापसी पन्नू ने हाल ही में अपनी आगामी स्पोर्ट्स फ्लिक रश्मि रॉकेट की शूटिंग पूरी की है।
तापसी पन्नू ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, ‘लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है। जब हमें खुद से ये सवाल करना पड़ता है। ‘मैं कैसे यहां खत्म हो सकती हूं?’ मैं भी यही सोच रही थी। नहीं शीट पॉट के बारे में नहीं, लेकिन शीट लाइफ को लेकर! हाय मैं सवी हूं और इस क्रेजी राइड पर आपका स्वागत है। #लूपलपेटा।’
गौरतलब है कि आकशा भाटिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह 1998 की जर्मन फिल्म ‘रन लोला रन’ का हिंदी रीमेक है।
