आ रहा है देवो के देव महादेव का त्योहार, जानिए कब है महाशिवरात्रि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान शिव का बेहद खास स्थान है। मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान है। इसलिए कई भक्त इन्हें भोले भंडारी के नाम से भी पुकारते हैं। चूंकि महाशिवरात्री का त्योहार भगवान शिव का त्योहार ही माना जाता है इसलिए इस दिन इनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों …
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान शिव का बेहद खास स्थान है। मान्यता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना बेहद आसान है। इसलिए कई भक्त इन्हें भोले भंडारी के नाम से भी पुकारते हैं। चूंकि महाशिवरात्री का त्योहार भगवान शिव का त्योहार ही माना जाता है इसलिए इस दिन इनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मनमुताबिक फल की प्राप्ति होती है।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखते हुए विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को इच्छित फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में 2021 में यह महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 11 मार्च को मनाया जाएगा। आज हम आपको शिवरात्री का दिन, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।
जानिए महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि: 11 मार्च 2021
निशिता काल पूजा समय: 00:06 से 00:55, मार्च 12
अवधि: 00 घण्टे 48 मिनट
12 मार्च 2021: शिवरात्रि पारण समय – 06:34 से 15:02
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: 18:27 से 21:29
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय: 21:29 से 00:31, मार्च 12
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: 00:31 से 03:32, मार्च 12
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय: 03:32 से 06:34, मार्च 12
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ: 11 मार्च को 14:39 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 12 मार्च को 15:02 बजे
जानिए महाशिवरात्रि पूजन विधि
शिवरात्रि के दिन स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके उपरांत विधिवत पूजा आरंभ करनी चाहिए। पूजा के दौरान कलश में जल या दूध भरकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग को बेलपत्र, आक फूल, धतूरे के फूल आदि भी अर्पित करने चाहिए। इस दिन शिवपुराण, महामृत्युंजय मंत्र, शिव मंत्र और शिव आरती का पाठ करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण भी किया जाता है।
