‘एयरो इंडिया’ रक्षा, एयरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग का अद्भुत मंच: पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बंगलूरू में आज से एशिया के सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम का आगाज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एयरो इंडिया’ कार्यक्रम को रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में सहयोग का अद्भुत मंच बताया और कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे …

नई दिल्ली। बंगलूरू में आज से एशिया के सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम का आगाज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एयरो इंडिया’ कार्यक्रम को रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में सहयोग का अद्भुत मंच बताया और कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे सुधारों से भारत के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को बल मिलेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में भारत में असीमित क्षमता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एयरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जो आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को बल देगा।’’

तीन दिवसीय ‘एयरो इंडिया’ कार्यक्रम बुधवार से बेंगलुरू में शुरू हुआ। सरकार के मुताबिक इस आयोजन में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी और ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर होगा।

संबंधित समाचार