देवरिया: पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने पहुंची महिला आयोग की सदस्य, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। सदस्य सचिव, उप्र. राज्य महिला आयोग निर्मला द्विवेदी ने पीडब्लूडी (निरीक्षण भवन) में महिला उत्पीड़न के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाये जाने हेतु जनसुनवाई कर समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई के दौरान कुल 6 प्रकरण प्राप्त हुये। जिनके निराकरण हेतु उपजिलाधिकारी सलेमपुर देवरिया, थानाध्यक्ष महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक …

देवरिया। सदस्य सचिव, उप्र. राज्य महिला आयोग निर्मला द्विवेदी ने पीडब्लूडी (निरीक्षण भवन) में महिला उत्पीड़न के मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाये जाने हेतु जनसुनवाई कर समीक्षा बैठक की।

जनसुनवाई के दौरान कुल 6 प्रकरण प्राप्त हुये। जिनके निराकरण हेतु उपजिलाधिकारी सलेमपुर देवरिया, थानाध्यक्ष महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक थाना-कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक लार, देवरिया को सदस्य द्वारा निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा उसके निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला जनसुनवाई के दौरान सचिव शिवेन्द्र कुमार मिश्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रंजू यादव के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने एवं उनके मुकदमे की निशुल्क पैरवी किये जाने को कहा।

इस अवसर पर डा. संजय चंद उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, सोनू कुमार जिला सूचना विभाग, थाना प्रभारी कोतवाली देवरिया राजू सिंह, प्रभारी महिला थाना प्रियंका मिश्रा, ऐच्छिक ब्यूरो वर्तिका दूबे, मनौवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, केस वर्कर पूजा कुमारी, पैनल अधिवक्ता वन स्टाप सेन्टर मौजूद रहें।

संबंधित समाचार