बरेली: मौसम विभाग ने 4 से 5 फरवरी के बीच लगाया बारिश का अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। धूप खिलने की वजह से बुधवार को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन आज फिर सर्दी वापसी करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बरेली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 15 …

अमृत विचार, बरेली। धूप खिलने की वजह से बुधवार को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन आज फिर सर्दी वापसी करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बरेली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री पर सिमट सकता है।

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डा. आरके सिंह के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री आ गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। सुबह से मौसम का मिजाज बिल्कुल जुदा था। सुबह से ही खिली धूप निकली।

दोपहर तो लोगों को धूप में चुभन सी महसूस होने लगी। शाम के समय शहर में बादल देखने को मिले। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को 20 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी और कुछ जगहों पर ओले गिरेंगे। रुक-रुककर बारिश हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिनों तक जिले में 5 से 10 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। बारिश होने और बादल छाने के कारण दिन के तापमान में गिरावट होगी, जिससे दिन में सर्द मौसम की वापसी हो सकती है। इस दौरान कहीं कही आकाशीय बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। इसके बाद मौसम एकदम साफ हो जाएगा।

संबंधित समाचार