दिल्ली पुलिस किसान आंदोलन में नहीं कर पाएगी बसों का इस्तेमाल? परिवहन विभाग को दिए ये निर्देश
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने उसी के राज्य की पुलिस से डीटीसी की 576 बसों को वापस लौटा देंने के लिए कहा है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से डीटीसी को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गयीं बसें लौटाई जायें। बता दें कि किसान आंदोलन में सुरक्षा एजेंसिंयां …
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने उसी के राज्य की पुलिस से डीटीसी की 576 बसों को वापस लौटा देंने के लिए कहा है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से डीटीसी को निर्देश दिया गया है कि दिल्ली पुलिस को मुहैया कराई गयीं बसें लौटाई जायें।
बता दें कि किसान आंदोलन में सुरक्षा एजेंसिंयां आवाजाही के लिए इन बसों का इस्तेमाल कर रही थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में डीटीसी बसों में भी तोड़फोड़ की गई थी। परिवहन विभाग के अनुसार्र, दिल्ली पुलिस द्वारा किसान आंदोलन की शुरुआत के बाद से ही डीटीसी की बसें बड़ी संख्या में इस्तेमाल की जा रही हैं।
साथ ही विभाग ने डीटीसी को निर्देश दिए हैं कि बिना सरकार की अनुमति के दिल्ली पुलिस को बसें नहीं दें। दिल्ली पुलिस की तरफ से लगातार अपने जवानों को दिल्ली सीमाओं के पास प्रदर्शन स्थल पर पहुंचाने के लिए दिल्ली परिवहन निगम की बसों का इस्तेमाल किया जाता रहा है. ऐसे में दिल्ली सरकार की तरफ से डीटीसी बसों की वापसी के निर्देश के बाद सवाल उठता है कि कैसे दिल्ली पुलिस अपने जवानों का आवाजाही कर पाएगी।
