रामपुर कोसी पुल पर कांग्रेसियों ने किया प्रियंका गांधी का स्वागत, लगाए जिंदाबाद के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का कोसी पुल पर कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो एवं पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत कांग्रेसियों ने कोसी पुल पर जोरदार स्वागत किया। गुरुवार सुबह कोसी पुल पर प्रियंका गांधी का काफिला पहुंचा। कोसी पुल …

रामपुर, अमृत विचार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी का कोसी पुल पर कांग्रेस की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो एवं पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत कांग्रेसियों ने कोसी पुल पर जोरदार स्वागत किया। गुरुवार सुबह कोसी पुल पर प्रियंका गांधी का काफिला पहुंचा। कोसी पुल पर काफिला पहुंचने के बाद प्रियंका अपनी गाड़ी से उतर आईं और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो को अपने गले लगा लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पूरे जोश से प्रियंका गांधी जिंदाबाद, बेगम नूरबानो जिंदाबाद, नवेद मियां जिंदाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़े: रामपुर जा रहीं प्रियंका गांधी का काफिला आपस में टकराया, कोई घायल नहीं

कोसी पुल पर प्रियंका गांधी ने बेगम नूरबानो और नवेद मियां को अपनी गाड़ी में बैठने का इशारा किया और सभी नेता बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा की ओर कूच कर गए। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रेक्टर परेड के दौरान बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा निवासी किसान नवरीत कौर की मौत हो गई थी। शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए तमाम नेता नवरीत सिंह के घर पहुंच रहे हैं।

डिबडिबा गांव में किसान नवरीत सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए राम कोविद चौधरी नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधायक संजय कपूर, उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदेश, तिलक राज बेहड़, सपा रामपुर के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार,राम गोविंद चौधरी आदि पहुंच चुके हैं। पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि बिलासपुर से लौटकर प्रियंका गांधी नूरमहल आएंगी।

संबंधित समाचार