अयोध्या: पीएम मोदी के भाई पहुंचे अयोध्या, भगवान राम का लिया आर्शिवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद दामोदरदास मोदी गुरुवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। प्रहलाद दामोदरदास मोदी ने पौराणिक पीठ हनुमानगढ़ी में विराजमान बजरंगबली और परिसर में विराजमान रामलला के मंदिर पर मत्था टेका। भगवान से कोरोना की महामारी से निजात मिले तथा किसान आंदोलन का जल्द से जल्द सार्थक हल हासिल …

अयोध्या, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद दामोदरदास मोदी गुरुवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। प्रहलाद दामोदरदास मोदी ने पौराणिक पीठ हनुमानगढ़ी में विराजमान बजरंगबली और परिसर में विराजमान रामलला के मंदिर पर मत्था टेका। भगवान से कोरोना की महामारी से निजात मिले तथा किसान आंदोलन का जल्द से जल्द सार्थक हल हासिल हो जाए ऐसी प्रार्थना की।

गुरुवार को राम नगरी पहुंचे प्रहलाद दामोदरदास मोदी ने कहा कि मैं यहां विराजमान रामलला के दर्शन पूजन के लिए आया हूं। भगवान से मैंने प्रार्थना की है कि भारत देश के समक्ष खड़ी कठिनाइयां जैसे कोरोना वायरस और किसान आंदोलन से देश को निजात मिल जाए। सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर जल्द से जल्द सार्थक हल तक पहुंच जाए।

उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है। सदियों से किसानों ने देश और समाज के गौरव को ऊंचा रखने का काम किया है। किसान हमेशा देश के गौरव की चिंता करता है। 26 जनवरी को दिल्ली तथा लाल किले पर हुए उत्पाद और उपद्रव के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश का किसान कभी ऐसा नहीं कर सकता। यह देश की सरकार भी मानती है और देश के लोग भी।

आंदोलन के बीच में कुछ उपद्रवी और अराजक तत्व आ गए थे। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उत्पाद के मामले में तमाम मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई लोगों पर इनाम घोषित किया गया है। देश विदेश के फिल्मी कलाकारों तथा समाज के अन्य वर्गों के लोगों की ओर से सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर किए जा रहे टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है।

पूरे विश्व में भारत देश की मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है। कुछ लोगों को भारत की उन्नति और प्रगति अच्छी नहीं लगती। इसी को लेकर इस तरह का कार्य किया जा रहा है।

संबंधित समाचार