आज का राशिफल | 05 फरवरी, 2021
मेष राशि कार्यक्षेत्र में काफी श्रम करना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टि से समय आपके पक्ष का रहेगा। बैंकिंग और फाइनेंस आदि से जुड़े करियर में शानदार लाभ मिलेगा। माता-पिता से आशीर्वाद और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें। वृष राशि अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर ही काम करें। कार्यक्षेत्र की …
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में काफी श्रम करना पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टि से समय आपके पक्ष का रहेगा। बैंकिंग और फाइनेंस आदि से जुड़े करियर में शानदार लाभ मिलेगा। माता-पिता से आशीर्वाद और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें।
वृष राशि
अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर ही काम करें। कार्यक्षेत्र की रुकावटें दूर होंगी। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण सम्पर्क स्थापित होंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आय के नये मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन राशि
धन सम्बन्धित मामलों के लिये काफी अच्छा समय रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर दूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं। किसी समस्या का समाधान होने से आप प्रसन्न रहेंगे।
कर्क राशि
जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। ऑफिस में आपको सम्मान मिल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। आपको स्वार्थी दृष्टिकोण के कारण समस्या हो सकती है। जॉब में छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ने की आशंका है।
सिंह राशि
दोपहर के बाद आपके काम बिगड़ सकते हैं। अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सही उपयोग करने का प्रयास करेंगे। सम्पत्ति को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी मुद्दे को क्रोध के बजाय धैर्यवान तरीके से सुलझायें।
कन्या राशि
नये प्रेम सम्बन्धों को स्थापित कर सकते हैं। सन्तान की सफलता से उत्साहित रहेंगे। भविष्य को लेकर नयी योजना बनायेंगे। व्यापार में नयी पार्टनरशिप करेंगे। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी छवि अच्छी होगी।
तुला राशि
अचानक धन खर्च करना पड़ेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलेगी। करियर में आपको शानदार मौके मिलेंगे। कला और साहित्य में आप रुचि लेंगे। सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे।
वृश्चिक राशि
राजनीति और नये उद्यमियों को अचानक लाभ मिल सकता है। दोपहर के बाद आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे। परिवार में कुछ खटपट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। कुछ नया करने को लेकर उमंग और उत्साह रहेगा।
धनु राशि
अपनी योग्यता और प्रतिभा का सही उपयोग करेंगे। नये ऑर्डर मिल सकते हैं। बॉस आपसे ज्यादा मेहनत करवायेंगे। अति आत्मविश्वास में आकर साहसिक निर्णय न लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
मकर राशि
पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं। घर में कुछ निर्माण कार्य करवा सकते हैं। दोपहर के बाद कुछ कठिन काम करने पड़ेंगे। मन में अहंकार का भाव न पनपने दें। परोपकारी स्वभाव के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
कुंभ राशि
कुछ सुखद यात्रा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। व्यापार में महत्वपूर्ण उपलब्धियों से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। विदेश से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।
मीन राशि
नकारात्मक लोगों से दूर रहें। दोपहर के बाद आपके रुके हुये काम पूरे होंगे। जीवन की वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक संस्थाओं से आपका जुड़ाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छी प्रगति मिल सकती है।
