अमरोहा में डीएम-एसपी ने लगवाया कोरोना का टीका, कहा- बरतनी होगी सावधानी
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति ने भी शुक्रवार को कोरोना से बचाव को टीका लगवाया। इनके अलावा सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई। डीएम ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी सावधानी बरतना जरूरी है। मुंह पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें और दो …
अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में डीएम उमेश मिश्र और एसपी सुनीति ने भी शुक्रवार को कोरोना से बचाव को टीका लगवाया। इनके अलावा सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई। डीएम ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी सावधानी बरतना जरूरी है। मुंह पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें और दो गज दूरी का भी पालन करते रहें। बीच-बीच में हाथों को साफ करते रहें।

शुक्रवार को डीएम और एसपी जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए गए। जहां पर सीएमएस ने दोनों अफसरों का स्वागत किया। इसके बाद दोनों अफसरों का कोरोना बूथ पर टीकाकरण हुआ। जबकि सीओ सिटी को कोरोना का टीका सीएचसी अमरोहा में कोरोना का टीका लगाया गया। इनके अलावा और भी पुलिस कर्मियों को टीके लगाए गए।

वहीं गुरुवार को मुन्नी देवी हॉस्पिटल अमरोहा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके साथ ही जिले भर में 17 बूथों पर 1768 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिनमें से केवल 1455 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। अब इनको अगली डोज चार मार्च को लगाई जाएगी।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने भी कोरोना वैक्सीन लगावाई। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। जिला प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने कहा कि यदि प्रतिरक्षित व्यक्ति को बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें।
