बरेली: एनएसएस के स्वयंसेवक जुटाएंगे कौशल का आंकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। हर बार की तरह इस बार एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना ) के स्वयंसेवक का शिविर सिर्फ सफाई अभियान तक सीमित नहीं होगा। इस बार के एक दिवसीय और सात दिवसीय विशेष शिविर थीम ‘कौशल विकास हेतु युवा’ पर आयोजित होंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों को तो कौशल विकास के बारे में जानकारी दी …

अमृत विचार, बरेली। हर बार की तरह इस बार एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना ) के स्वयंसेवक का शिविर सिर्फ सफाई अभियान तक सीमित नहीं होगा। इस बार के एक दिवसीय और सात दिवसीय विशेष शिविर थीम ‘कौशल विकास हेतु युवा’ पर आयोजित होंगे।

इस दौरान स्वयंसेवकों को तो कौशल विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी साथ ही स्वयंसेवक जिस एरिया में शिविर लगाएंगे वहां के लोगों के कौशल का आंकड़ा जुटाया जाएगा। उसके बाद संबंधित विभाग की मदद से उन्हें रोजगार के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

रुहेलखंड विश्विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डा. सोमपाल सिंह ने विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी ने निर्देश जारी किए कि शासन के आदेश पर इस बार सभी शिविर कौशल विकास हेतु युवा पर आधारित होंगे। कैंप महाविद्यालय के 8 किमी परिधि में ही लगाए जाएंगे।

बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और रामपुर जिलों के महाविद्यालय में 8 से 14 फरवरी, 15 से 21 फरवरी और 22 से 28 फरवरी तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शुक्रवार को बरेली कॉलेज बरेली में एन एस एस (छात्र द्वितीय इकाई ) का दूसरे दिवस का शिविर कार्यक्रम डॉ यशार्थ गौतम के निर्देशन में शुरू हुआ। जिसमें प्रभारी रक्षा अध्ययन विभाग डॉ एम पी सिंह ने स्वयंसेवकों को छात्र जीवन की कठिनाइयों स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान पर पोस्टर रैली भी निकाली गई। प्राचार्य डा. अनुराग मोहन ने आगे भी इसी तरह के जागरुकता अभियान चलाने के लिए कहा।

सभी विभागाध्यक्षों से प्रकृति संरक्षण का आग्रह

शुक्रवार को बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई- प्रथम द्वारा आयोजित एक दिवसीय द्वितीय शिविर के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज के प्रत्येक विभाग के प्रभारी से महाविद्यालय परिसर में प्रकृति संरक्षण के लिए आग्रह पत्र सौंपा गया। स्वयंसेवकों ने सभी विभागाध्यक्षों से निवेदन किया कि वह विभागों में उपयोग होने वाले भूजल के शोधन तथा पुनर्भरण एवं वर्षा जल संचयन हेतु जल शोधन, पुनर्भरण एवं वर्षा जल संचयन संयंत्र प्रणाली लगवाएं।

विभाग से संबंधित कूड़े को इकट्ठा करने के लिए विभागों में जगह-जगह कूड़ेदान रखे जाएं। स्वयंसेवक ने प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन को आग्रह पत्र सौंपा। प्राचार्य ने कहा स्वयंसेवकों की प्रकृति संरक्षण की पहल काफी अच्छी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव यादव, जीशान अहमद, जितेन कुमार गौड़ , शिवम दिवाकर, विशाल पटेल, आशुतोष गंगवार, इत्यादि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

बरेली कॉलेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं की प्रथम इकाई की ओर से कार्यक्रम अधिकारी डॉ०शालिनी सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. नवनीत कौर ने बताया कि साफ सफाई रखना हमारा कर्तव्य है और यह कार्य हम स्वयं से ही प्रारंभ कर सकते हैं। तृतीय दिन स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा के गुण भी सिखाये गए। जिसमें विपिन कुमार पाठक और पूजा पाल ट्रेनर रहे।

उन्होंने सभी सेविकाओं को यह सिखाया कि जब हम किसी समस्या में फंसे हुए हैं और वहाँ अपने बचाव के लिए कोई नही है और न ही कोई पास में पुलिस स्टेशन तब अपनी स्वयं की सुरक्षा कैसे करें। कार्यक्रम में श्रष्टि,शिवानी, माही,दिव्यांशी, उरूस, राधा देवी,नेहा मिश्रा आदि छात्राएं ने सहभागिता की। क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर की शुरुआत प्राचार्य आदित्य चर्तुवेदी ने की।

कार्यक्रम में मतदाता जागरुकता पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डा. विश्वनाथ शर्मा के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने ग्राम महेशपुरा ठकुरान में मतदाता जागरुकता रैली भी निकाली। शिविर के दूसरे सत्र में शालिनी परिमार और अंचल महेश्वरी ने छात्राओं को महिला स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम में डा. हरिओम गुप्ता, डा. रोहित महरोत्रा, डा. अलका सक्सेना, शिशुपाल, मो. हसन, व अन्य मौजूद रहे। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की एनएसएस दोनों इकाईयों ने कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रतिभा पांडे और डा. गीता अग्रवाल के निर्देशन में सिकलापुर और नरकुलागंज में रैली निकालकर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया। रैली मे माध्यम से लोगों को बताया कि गमलों में पेड़-पौधे लगाएं।

संबंधित समाचार