बरेली: चूक गए तो फिर नहीं लगेगा कोरोना का टीका
अमृत विचार,बरेली। कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान छूटे और छूटने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों के लिए दो दिवसीय मापअप राउंड चलाया जाएगा। हालांकि अभी तिथियां स्पष्ट नहीं हो सकीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों का मापअप राउंड 15 फरवरी और फ्रंट लाइन वर्कर्स का माप अपराउंड 22 फरवरी को …
अमृत विचार,बरेली। कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान छूटे और छूटने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों के लिए दो दिवसीय मापअप राउंड चलाया जाएगा। हालांकि अभी तिथियां स्पष्ट नहीं हो सकीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मियों का मापअप राउंड 15 फरवरी और फ्रंट लाइन वर्कर्स का माप अपराउंड 22 फरवरी को होगा।
सरकार ने फ्रंट लाइन वर्करों और स्वास्थ्यकर्मियों कोक एक साथ फरवरी में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज और मार्च महीने में दूसरा डोज लगाने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में करीब 13546 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण होना है। जिसमें शुक्रवार को चले पहले राउंड के दौरान 13 केंद्रों पर 25 सत्र में 1367 फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया। फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए जिले में अभी 13 केंद्र बनाए गए हैं।
सीएमओ डा.एसके गर्ग के मुताबिक अभी तक 26,000 के सापेक्ष 20,000 के करीब स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है। फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। फरवरी महीने में पहली डोज जबकि मार्च महीने में दूसरी डोज दी जाएगी। बताया कि पहली डोज लगवाने से छूटने वाले कर्मियों को 15 फरवरी और 22 फरवरी को अंतिम मौका दिया जाएगा। इस दौरान भी अगर जो लोग छूट जाएंगे उन्हें फिर कोरोना का टीका नहीं लगाया जाएगा।
निकाला जाएगा आंकड़ां, पोर्टल पर डुप्लेकेट भी छंटेगे
कोरोना वैक्सीन लगवाने से चूके स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों का डेटा तैयार किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ डा.एसके गर्ग ने बताया कि अभी अभियान चल रहा है। इसके बाद शेष कर्मियों की सूची बनाई जाएगी। इसके साथ ही बताया कि पोर्टल पर डुप्लीकेट को भी हटाना है, यानि जिस स्वास्थकर्मी व फ्रंटलाइन वर्कर का नाम दो या उससे अधिक बार चढ़ गया है उनको भी हटाया जाएगा। इसके बाद ही मालूम पड़ सकेगा कि किस कर्मचारी के अभी टीका नहीं लग सका है।
