जो बाइडेन ने कहा- ट्रंप को नहीं मिलेगी कोई खुफिया जानकारी, उनके बर्ताव पर हमें भरोसा नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहुंच खुफिया ब्री‌फिंग तक नहीं होनी चाहिए। बाइडेन ने शुक्रवार को सीबीएस न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, “मेरा मानना है नहीं….क्योंकि उनका अनिश्चित व्यवहार विद्रोह से संबंधित है।” उन्होंने कहा कि उनका का मानना है कि ट्रंप की …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहुंच खुफिया ब्री‌फिंग तक नहीं होनी चाहिए। बाइडेन ने शुक्रवार को सीबीएस न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, “मेरा मानना है नहीं….क्योंकि उनका अनिश्चित व्यवहार विद्रोह से संबंधित है।”

उन्होंने कहा कि उनका का मानना है कि ट्रंप की पहुंच खुफिया ब्रीफिंग तक होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह इस तथ्य के अलावा कोई महत्व नहीं रखता है कि वह वर्गीकृत जानकारी को प्रकट कर सकते है। ट्रंप का बर्ताव परेशान करने वाला है। अगर वे मांग भी करेंगे तो हम उन्हें ये सूचनाएं नहीं दे पाएंगे।

उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस इस समय इस बात की समीक्षा कर रहा है कि ट्रंप की पहुंच खुफिया ब्रीफिंग तक होनी चाहिए या नहीं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वह (ट्रंप) इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपतियों को प्रमुख नीतिगत मुद्दे पर वर्गीकृत खुफिया ब्रीफिंग तक पहुंच है।

 

 

 

संबंधित समाचार