IND Vs ENG Live: टीम इंडिया को आठवीं सफलता, इंग्लैंड का स्कोर 545/8
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान जो रूट की पारी की बदौलत इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। …
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान जो रूट की पारी की बदौलत इंग्लैंड मजबूत स्थिति में है। लेकिन रूट अपने टेस्ट करियर के पांचवें दोहरे शतक के करीब हैं। उसने 8 विकेट खोकर 545 रन बना लिए हैं।
-इशांत शर्मा ने दो गेंदो पर दो विकेट लेकर भारत को राहत की सांस दिलाई है। उन्होंने पहले खतरनाक दिख रहे जोस बटलर को 30 रनों पर आउट किया और फिर जोफ्रा आर्चर को शून्य पर पवेलियन भेजा। 528 रनों पर इंग्लैंड के आठ विकेट गिर गए हैं।
☝️ Jos Buttler
☝️ Jofra ArcherTwo wickets in two balls for Ishant Sharma! #INDvENG | https://t.co/gnj5x4GOos pic.twitter.com/nO68eMhAvL
— ICC (@ICC) February 6, 2021
-इंग्लैंड का स्कोर 500 के पार हो गया है। बटलर 22 और बेस तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर तीन चौके जड़ चुके हैं।
रुट ने तोड़ा इंजमाम का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने 100वें टेस्ट में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने का पाकिस्तान के इंजमाम उल हक़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह 100वें टेस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इंजमाम ने मार्च 2005 में अपने 100वें मैच में बेंगलुरु में भारत के खिलाफ 184 रन बनाये थे और रुट ने भारत के खिलाफ चेन्नई में पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को इंजमाम का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। रुट ने छक्का मारकर दोहरा शतक पूरा किया। उनका यह पांचवां और पिछले तीन टेस्टों में दूसरा दोहरा शतक है। रुट ने इस दौरे पर आने से पहले श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 228 और दूसरे टेस्ट में 186 रन बनाये थे। इस टेस्ट में रुट 377 गेंदों में 218 रन बनाकर आउट हुए।
Big wicket for India!
Joe Root's outstanding innings comes to an end as he falls for 218, lbw off Shahbaz Nadeem.#INDvENG | https://t.co/gnj5x4GOos pic.twitter.com/ta3pJg73Gl
— ICC (@ICC) February 6, 2021
First batsman in the history of Test cricket to score a double century in his 100th Test – JOE ROOT ?
Sensational innings from the England skipper!#INDvENG | https://t.co/gnj5x4GOos pic.twitter.com/IiSpElgvrH
— ICC (@ICC) February 6, 2021
-इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 420 रन है। रूट 188 रन पर पहुंच चुके हैं और पोप 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वो 181 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ पोप दे रहे हैं, जो 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 137 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 410-4 है।
-इंग्लैंड की पारी के 400 रन पूरे हो गए हैं। पारी के 132वें ओवर में इंग्लैंड ने ये हासिल किया। कप्तान जो रूट 175 और पोप 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 132 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 400 रन है।
Cheteshwar Pujara fumbles but completes the catch, and that brings an end to an entertaining Ben Stokes innings.
The England batsman falls for 82.#INDvENG | https://t.co/gnj5x4GOos pic.twitter.com/terpLx1cv5
— ICC (@ICC) February 6, 2021
-इंडिया को बड़ी कामयाबी मिल गई है। स्टोक्स नदीम की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में पवेलियन वापस जा रहे हैं। स्टोक्स ने 118 गेंद में 82 रन की पारी खेली। इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 387 रन है। रूट 168 रन बनाकर खेल रहे हैं।
