बरेली: परीक्षा हुई निरस्त तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पीजीटी की परीक्षा निरस्त होने के बाद डिप्रेशन में चल रहे युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कालोनी हरुनगला निवासी राजेश गंगवार (26) पुत्र लीलाधर पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में था। बड़े …

अमृत विचार, बरेली। पीजीटी की परीक्षा निरस्त होने के बाद डिप्रेशन में चल रहे युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कालोनी हरुनगला निवासी राजेश गंगवार (26) पुत्र लीलाधर पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में था। बड़े भाई राकेश ने बताया कि राजेश नेट क्वालीफाई कर चुका था। वह पीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले साल उसने कुछ माह कांधरपुर क्षेत्र में बाबा रामदास कॉलेज में टीचर की नौकरी भी की थी। लाकडाउन लगने के बाद से ही वह घर पर था।

अभी पिछले साल नवंबर में पीजीटी का पेपर निरस्त होने के बाद वह डिप्रेशन में आ गया था। शुक्रवार को उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। राजेश दो भाईयों में छोटा था। मां का नाम जशोदा देवी है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार