बरेली: एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने ग्रहण की कैडवरिक ओथ
अमृत विचार, बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस के छात्रों को शनिवार को कैडवरिक ओथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडिकल साइंस में कैडेवर के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि एनॉटमी विभाग …
अमृत विचार, बरेली। सुरेश शर्मा नगर स्थित रोहिलखंड मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस के छात्रों को शनिवार को कैडवरिक ओथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. लता अग्रवाल मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडिकल साइंस में कैडेवर के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि एनॉटमी विभाग से उनके चिकित्सीय जीवन के प्रथम अध्याय की शुरुआत होती है।

इस दौरान प्रचार्य डा. चंद्रमोहन ने नए बैच को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामानाएं दीं। एकेडमिक इंचार्ज डा. शालिनी चंद्रा ने ओथ सेरेमनी में छात्रों को बताया कि प्रत्येक शव का विच्छेदन करते समय उसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। एनॉटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश गुप्ता ने सभी छात्रों को कैडवरिक ओथ ग्रहण करवाई। इस कार्यक्रम में एनॉटमी विभाग के समस्त शिक्षकगण और कर्मचारी मौजूद रहे।
