बरेली: गर्मी में थ्री लेयर की वाटर प्रूफिंग के स्विमिंग पूल में करें तैराकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। इस बार तैराकी करने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम के थ्री लेयर की वाटर प्रूफिंग के स्विमिंग पूल में तैराकी का आनंद ले सकेंगे। स्विमिंग पूल में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण करने के साथ स्टेडियम की दिक्कतों को भी …

अमृत विचार, बरेली। इस बार तैराकी करने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम के थ्री लेयर की वाटर प्रूफिंग के स्विमिंग पूल में तैराकी का आनंद ले सकेंगे। स्विमिंग पूल में तेजी से कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने स्विमिंग पूल का निरीक्षण करने के साथ स्टेडियम की दिक्कतों को भी देखा।

सीडीओ ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में पूल 25 मार्च तक तैयार कराकर उपलब्ध करा दें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं चलेगी। निर्माण संस्था को निर्देश दिए कि इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

स्टेडियम के स्विमिंग पूल में वाटर प्रूफिंग का कार्य कराया जा रहा है। सीडीओ के पहुंचने के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने पूल में पानी की निकासी और पानी भरने की दिक्कतें भी उठाईं। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए अधिशासी अभियंता को पानी की निकासी सही कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता हरवंश सिंह, अधीक्षण अभियंता सिडको राजीव त्रिपाठी, प्रभारी सहायक अभियंता नरेश वर्मा, अवर अभियंता एमएम खान, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

स्टेडियम की टूटी सीढ़ियों का मामला उठा, आगणन बनाने के निर्देश
बरेली। स्टेडियम की पुरानी, टूटी सीढ़ियों का मामला भी सीडीओ के समक्ष उठाया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ये सीढ़ियां सिर्फ मिट्टी और चूने से बनाई गई हैं जिसमें सीढ़ियों के नीचे एक दीवार से दूसरी दीवार के बीच 10 मीटर के बीच पतली स्लैब पर बनाई गई है जो लगातार टूट रही हैं। इसकी मरम्मत नहीं हो सकती। इसका नया प्रस्ताव बनाकर पिलर पर बनाया जाए। कमरे और चेंजिंग रूम बनवाने की मांग भी उठाई। सीडीओ ने नए सिंथेटिक, फ्लड लाइट बास्केटबाल और वॉलीबाल कोर्ट, पवेलियन आदि के आगणन के लिए सिडको से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

संबंधित समाचार