बरेली: बिना सूचना के डायवर्जन, शहर में लग रहा जाम
अमृत विचार, बरेली। शहर में निर्माण कार्य की वजह से अचानक कहीं भी रूट डायवर्जन कर दिया जाता है। इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं दी जाती है। ऐसे में लोग बिना जानकारी के जाते हैं और लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है। …
अमृत विचार, बरेली। शहर में निर्माण कार्य की वजह से अचानक कहीं भी रूट डायवर्जन कर दिया जाता है। इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं दी जाती है। ऐसे में लोग बिना जानकारी के जाते हैं और लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है।
जो रास्ते बचे हैं उन पर ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। किसी भी निर्माण कार्य के लिए रास्ता बंद होने पर कार्यदायी संस्था को ट्रैफिक पुलिस को जानकारी देनी होती है। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस को लोगों के लिए अलग-अलग माध्यमों से रूट डायवर्जन की जानकारी देनी होती है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
सबसे पहले चौकी चौराहे पर अचानक रास्ता बंद कर दिया गया था। चौकी चौराहे के बाद अब गांधी उद्यान के पास रास्ता बंद किया गया है। कालीबाड़ी का रास्ता पहले से ही बंद है। शनिवार को चौकी चौराहे पर ट्रैफिक का काफी दबाव बढ़ गया है। चौकी चौराहे से गांधी उद्यान और बियावान तक निर्माण कार्य की वजह से अब लोग पटेल चौक से रामपुर गार्डन होते हुए श्यामगंज के रास्ते निकल रहे हैं क्योंकि कालीबाड़ी से श्यामगंज का रास्ता भी बंद पड़ा है। ऐसे में लोग कार बाजार से भी गुजर रहे हैं। कार बाजार में पहले ही दिक्कत होती थी लेकिन अब और जाम लगने लगा है। श्यामगंज पुल पर भी ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
