बरेली: 300 बेड अस्पताल से कैदी फरार, कोरोना संक्रमित होने पर किया गया था भर्ती
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया। बहेड़ी के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ बिल्लू पर चोरी का मुकदमा दर्ज है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसे 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पैर में हथकड़ी लगी हुई थी फिर भी वह रात में फरार …
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल से एक कैदी फरार हो गया। बहेड़ी के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ बिल्लू पर चोरी का मुकदमा दर्ज है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उसे 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके पैर में हथकड़ी लगी हुई थी फिर भी वह रात में फरार हो गया।
इससे पहले भी सेंट्रल जेल से एक कैदी फरार हो गया था। वह नरपाल बिजनौर का रहने वाला था। दो दिन बाद उसे बिजनौर में गिरफ्तार कर वहां के अस्थाई जेल में रखा गया था, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
