लखीमपुर-खीरी: उत्तराखंड आपदा में जिले के कई लोगों के लापता होने की आंशका
अमृत विचार-लखीमपुर/निघासन-खीरी। उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है और चमोली नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने की वजह से रैणी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया। हादसे में इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूरों के अलावा घर बह गए …
अमृत विचार-लखीमपुर/निघासन-खीरी। उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है और चमोली नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने की वजह से रैणी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया। हादसे में इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूरों के अलावा घर बह गए है।
इस प्राकृतिक आपदा से निघासन तहसील क्षेत्र के तिकुनियां इलाके की ग्रामसभा भेडैरी बेलरायां के बाबूपुरवा गांव के कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई गई है। हालांकि 6 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो गई है। जो कि अनुसूचित जनजाति के है। यह लोग उत्तराखंड के तपोवन में मजदूरी करने के लिए अपने अपने गांव से गए थे। जिन्हें प्राकृतिक आपदा ने अपने आगोश में ले लिया।
मौके पर साथ ही में काम कर रहे युवक विमल कुमार ने जैसे तैसे जान बचाकर परिजनों को इस आपदा के बारे में दुःखद सूचना दी जिसके बाद हीरालाल पुत्र राकेश उम्र 19 वर्ष सूरज पुत्र बेचूलाल उम्र 19 वर्ष अर्जुन पुत्र दुखीराम उम्र 19 वर्ष विमलेश पुत्र बंधा उम्र 25 वर्ष धर्मेंद्र वर्मा पुत्र नत्थू लाल उम्र 22 वर्ष व आस पड़ोस के गांव के कुछ लोगों की तेज बहाव में बह जाने की जानकारी दी। जिससे पूरा परिवार सदमे में है और इस त्रासदी के कारण परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।
वहीं, भेडॉरी ग्राम पंचायत के प्रधान धुरू वर्मा ने बताया कि इस भयावह त्रासदी में पंचायत के आधा दर्जन लोग बह गए है। वही अभी कुछ लोगों का पता नही चल पा रहा है। उस दौरान वहां मौजूद विमल कुमार के मुताबिक बाबू पुरवा गांव के आस पास के गांव के लोग भी वहां मजदूरी करने गए हुए थे जिनकी तलाश वहां की जा रही है कि वो लोग आखिर कहाँ चले गए है। फिलहाल आधा दर्जन से अधिक लोग लापता है।
अभी हमारे पास आफीसियल सूचना नही है। अगर जिनके बच्चे या घर के लोग लापता हुए है। वह लोग इसकी जानकारी देते है तो हर संभव मदद की जाएगी। -शैलेद्र कुमार सिंह, डीएम
