बरेली: पत्नी गई बहनोई के साथ, पति ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पत्नी के बहनोई के साथ फरार होने पर पति अवसाद में आ गया और उसने ससुराल में ही चादर का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसका शव कुंडे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रेमनगर के कोहाड़ापीर निवासी दीपू भारद्वाज शादी के बाद पत्नी और …

अमृत विचार, बरेली। पत्नी के बहनोई के साथ फरार होने पर पति अवसाद में आ गया और उसने ससुराल में ही चादर का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसका शव कुंडे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

प्रेमनगर के कोहाड़ापीर निवासी दीपू भारद्वाज शादी के बाद पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल शीरा मंडी में रह रहे थे। उनकी 11 साल की बेटी और आठ साल एक बेटा भी है। कुछ समय पहले उनकी पत्नी का एक रिश्तेदार के साथ प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद तीन माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई।

पति ने काफी प्रयास किया कि उसकी पत्नी वापस आ जाए लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद से पति तनाव में रहने लगा। उसने शनिवार की रात कुंडे से चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब ससुरालवालों ने उसका शव कुंडे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।

पत्नी के रिश्तेदार के साथ फरार होने के बाद से पति परेशान चल रहा था। वह तनाव में रहने लगा था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार