बरेली: बिना बिल के माल लाकर बेच रहे कारोबारियों व दलालों पर हो कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। व्यापारी सेवा संघ की रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संजय आनंद ने कहा कि कुछ दलाल बिना बिल के प्रदेश के बाहर से माल लाकर, बगैर किसी स्थाई दुकान के ठेले एवं फड़ के माध्यम से अवैध रूप से बिकवा रहे हैं और दलाली भी …

अमृत विचार, बरेली। व्यापारी सेवा संघ की रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संजय आनंद ने कहा कि कुछ दलाल बिना बिल के प्रदेश के बाहर से माल लाकर, बगैर किसी स्थाई दुकान के ठेले एवं फड़ के माध्यम से अवैध रूप से बिकवा रहे हैं और दलाली भी खा रहे हैं। इससे सरकारी राजस्व की चोरी तो हो ही रही है, साथ ही पूरा बाजार जाम की जकड़ में रहता है।

बैठक को संबोधित करते हुए संजय आनंद ने कहा कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गिने-चुने व्यापारी अपनी दुकानों के आगे ठेले एवं फड़ लगवाकर उनसे पैसे लेते हैं। उन्हें भी चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, महानगर में नगर निगम का वेंडिंग जोन और नॉन वेंडिंग जोन का फार्मूला पूरी तरह से फेल साबित हुआ है।

नगर निगम के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझकर अगर इस फार्मूले को सख्ती से लाागू करवाएं तो भी जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकती है।

समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा कि जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सारे जतन किए जा रहे हैं। अधिकारियों को भी चाहिए कि जनहित में आगे आएं। कहा कि हमारी सुनवाई नहीं होती है तो 15 फरवरी को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनशन पर बैठेंगे। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, संजय आनंद, अमित खनेजा, गिन्नी, रौनक जोली, फरहान, अमित सरपाल, टोनी आशीष सहगल, फहीम शमसी, रौनक, जौली, मनोज, शहजाद, हिमायूं, अखिलेश पाठक, रॉबिन, अजीम, लकी सरपाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार