आज का राशिफल | 08 फरवरी, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपको ऑफिस में सम्मान प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में आपको लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर होगा। वृष राशि परिवार में खर्चे बढ़ सकते हैं। तले-भुने भोजन करने के कारण एसीडिटी हो सकती है। …

मेष राशि

पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूरा ध्यान रखेंगे। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपको ऑफिस में सम्मान प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में आपको लाभ मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर होगा।

वृष राशि

परिवार में खर्चे बढ़ सकते हैं। तले-भुने भोजन करने के कारण एसीडिटी हो सकती है। विवाह में अड़चनें आने की सम्भावना है। दूसरों की आलोचना न करें। अति-आत्मविश्वास के कारण आपका कार्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशि

आय के नए स्रोत विकसित होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अपनी क्षमताओं का सही उपयोग करेंगे। कम मेहनत में आपका कार्य सफल हो जायेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे।

सिंह राशि

नौकरीपेशा लोगों को धन की चिंता रहेगी। प्रणय जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कारोबार में लापरवाही न करें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। कुसंग के कारण हानि हो सकती है।

कन्या राशि

अपने स्वाभिमान का ध्यान रखें। सेहत में गिरावट हो सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ के कारण अशांत रहेंगे। गोपनीय बात के लीक होने का भय रहेगा। शाम के समय आपको लाभ प्राप्त होगा। धैर्य और विवेक से काम करें।

तुला राशि

करियर में शानदार प्रगति होगी। आर्थिक उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सामाजिक ख्याति में विस्तार होगा। नया प्रोजेक्ट्स शुरू कर सकते हैं। विवाह के मार्ग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। उच्च शिक्षा में धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक राशि

संतान से हर्षदायक समाचार मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों की नयी शुरुआत हो सकती है। आज आपको परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। किंतु उसका सार्थक परिणाम प्राप्त नहीं होगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत अच्छा है। धन कमाने के नये अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता से प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी सोच बहुत ही सकारात्मक रहेगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि

कामकाज की अधिकता के कारण कोई काम ठीक तरह से नहीं कर पायेंगे, इसीलिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। वाणी की कठोरता के कारण लोग आपका साथ छोड़ सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा चाहिए।

कुंभ राशि

नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहने वाली है। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। घर में अतिथि आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

मीन राशि

मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास के कारण आसानी से मुश्किलों से बाहर निकल आएंगे। स्वयं पर भरोसा बढ़ेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। प्रियजनों की उन्नति से आपका मन भी गदगद रहेगा।