लखनऊ: खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र से सोमवार को खालिस्तानी समर्थक आतंकी परमजीत उर्फ पम्पा एवं मलतानी सिंह के साथी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस के विशेष दस्ते और लखनऊ सर्विलांस टीम और विकासनगर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र से सोमवार को खालिस्तानी समर्थक आतंकी परमजीत उर्फ पम्पा एवं मलतानी सिंह के साथी जगदेव सिंह उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब पुलिस के विशेष दस्ते और लखनऊ सर्विलांस टीम और विकासनगर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने पर पंजाब से लखीमपुर के रास्ते लखनऊ आ रहे खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा को सचिवालय चौराहा सेक्टर सी जानकीपुरम से आज दोपहर करीब दो बजे गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह फिरोजपुर जिले के फतेगढ़ सबरा का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी वर्ष 2019 और 2020 में पंजाब जेल में रह चुका है। इसके खिलाफ पंजाब में मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अमृतस्तर अदालत ने जगदेव सिंह के खिलाफ कल वारंट जारी किया था। गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने के लिए यहां अदालत में पेश किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खालिस्तानी आंतकी परमजीत उर्फ पम्पा इंग्लैंड में और मलतानी सिंह जर्मनी में रहकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ाता देतें है। उन्होंने बताया कि विदेश मे रहकर उपरोक्त्त आतंकी पंजाब में राष्ट्रविरोधि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जगदेव सिंह उर्फ जग्गा और जगरूप सिंह को बड़ी राष्ट्रविरोधी गतिविधयों को करने के लिए तैयार किया है। उन लोगों ने इन्हें हथियार आदि भी उपलब्ध कराने के लिए धन उपलब्ध कराया। उस धनराशि से जगदेव ने हथियार भी खरीदे हैं। पंजाब पुलिस ने कल जगरुप को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार बरामद किए थे।

संबंधित समाचार