अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, इस अहम मुद्दे पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जो बाइडेन से बात की और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। हमने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की, प्राथमिकताएं साझा कीं, जलवायु परिवर्तन के …
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जो बाइडेन से बात की और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। हमने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की, प्राथमिकताएं साझा कीं, जलवायु परिवर्तन के संबंध में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और मैं हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति, सुरक्षा के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से पीएम मोदी ने पहली बार बात की है।
मोदी ने कहा कि भारत अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ। उन्होंने कहा था कि हम साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं। दोनों देशों के बहुआयामी द्विपक्षीय एजेंडे, बढ़ते आर्थिक संबंध और लोगों के बीच दोस्ताना रिश्ते हैं।
