लखनऊ: कांग्रेस शुरू करेगी जय जवान-जय किसान अभियान, बड़े नेता होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस पश्चिमी यूपी जिले के तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत कर रही है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ समेत कई जिलों में किसान आंदोलन का तीखा प्रभाव है। इसको देखते हुए कांग्रेस भी यूपी की राजनीति में सक्रिय हो चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है …

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस पश्चिमी यूपी जिले के तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान की शुरुआत कर रही है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ समेत कई जिलों में किसान आंदोलन का तीखा प्रभाव है। इसको देखते हुए कांग्रेस भी यूपी की राजनीति में सक्रिय हो चुकी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के लिए पश्चिमी यूपी मजबूत जमीन रही है। यह अभियान पश्चिमी यूपी और तराई के जिलों में मजबूती से चलेगा। कांग्रेस इस अभियान के तहत उन जिलों को प्राथमिक तौर पर टारगेट किया है, जहां पर मजबूत किसान राजनीति का आधार रहा है।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में जय जवान जय किसान अभियान मजबूती से शुरू हो रहा है।

महासचिव प्रियंका गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेता अभियान में शिरकत करेंगे। वहीं, सहारनपुर में 10 फरवरी को जय जवान जय किसान अभियान के लिए नाकुड़ तहसील में महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच रही हैं। 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में यूपी समेत देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

इस अभियान में निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, हरेंद्र मलिक, इमरान मसूद, राजबब्बर, दीपक सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राकेश सचान, प्रदीप आदित्य जैन सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, हार्दिक पटेल, नवजोत सिंह सिद्धू, दीपेंद्र हुड्डा, मीम अफजल, बेगम नूर बानों, पीएल पुनिया, प्रदीप माथुर, राशिद अल्वी, इमरान मसूद, बॉक्सर विजेंदर सिंह, शायर इमरान प्रतापगढ़ी, पंकज मलिक, विश्वेंद्र सिंह, प्रवीण एरन, आचार्य प्रमोद कृष्णन, जफर अली नकवी, अरुण यादव, आरके चौधरी, विनोद चतुर्वेदी, विवेक बंसल, सर्वराज सिंह, आरपीएन सिंह, मो. मुकीम, संजय कपूर, हफीजुर्रहमान, युसुफ अली तुर्क, गजराज सिंह, राजकुमार वेरका और मुहम्मद जावेद समेत कई बड़े नेता जिलावार कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा विभिन्न जिलों में हिस्सा लेंगी। यूपी कांग्रेस ने अभी पिछले दिनों अपने ब्लॉक कमेटी और न्यायपंचायत की बैठकें पूरी की है। यूपी कांग्रेस ने ब्लॉक और न्यायपंचायत स्तर पर 28575 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार कर ली जिसके जरिये अपने अभियानों और कार्यक्रमों को मजबूती से कर रही है।

संबंधित समाचार