बरेली: मुरादाबाद के दरोगा और उसके परिवार को दबंग दे रहे धमकी
अमृत विचार, बरेली। मुरादाबाद एसएसपी कार्यालय में तैनात दरोगा को बरेली में डर लग रहा है। दबंग उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है और रुपये न मिलने पर परिवार को उठा ले जाने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर …
अमृत विचार, बरेली। मुरादाबाद एसएसपी कार्यालय में तैनात दरोगा को बरेली में डर लग रहा है। दबंग उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है और रुपये न मिलने पर परिवार को उठा ले जाने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुभाष नगर के शांति विहार निवासी दरोगा विज्ञान स्वरूप एसएसपी कार्यालय मुरादाबाद में तैनात है। उसने 3 फरवरी 2020 को शिकायत की थी कि उनके बेटे निशांक ने अपने मोबाइल नंबर से एक गेम डाउनलोड किया था। गेम डाउनलोड करते समय उसने पैन कार्ड, आधार कार्ड को भी लिंक कर दिया था। इसके कुछ समय बाद उनके बेटे ने गेम बंद कर दिया। उनका मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया।
इसके बाद आरोपी मोबाइल में सेव नंबरों पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रुपयों की मांग करने लगे और रकम न देने पर गाली गलौच भी किया। अब आरोपी उन्हें बदनाम करने के साथ ही घर से उठा लेने की धमकी देने लगे हैं जिससे उनका बेटा डर गया। वह अब तक 47 हजार रुपये दबंगों को दे चुका है।
आरोपी लगातार पांच लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। 3 फरवरी को अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और उनके बेटे पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर सुभाष नगर पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
