बरेली: चॉकलेट की मिठास और अपनों का साथ, बन गया खास- Chocolate Day

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। फरवरी का महीना हर लिहाज से खुशनुमा रहता है। बसंत ऋतु की हरियाली और धरती की धनी आंचल में भीनी-भीनी घूप, खिले-खिले फूल और हल्की सर्दी मूड काफी अच्छा रहता है। वैलेंटाइन डे का इंतजार दुनिया भर के प्रेमियों को बेसब्री से रहता है। दरअसल, इस पूरे हफ्ते में प्यार के करने वालों …

अमृत विचार,बरेली। फरवरी का महीना हर लिहाज से खुशनुमा रहता है। बसंत ऋतु की हरियाली और धरती की धनी आंचल में भीनी-भीनी घूप, खिले-खिले फूल और हल्की सर्दी मूड काफी अच्छा रहता है। वैलेंटाइन डे का इंतजार दुनिया भर के प्रेमियों को बेसब्री से रहता है। दरअसल, इस पूरे हफ्ते में प्यार के करने वालों को प्यार का इजहार करने का आधिकारिक मौका मिलता है।

वेलेंटाइन डे वीक की शुरूआत रोज डे से हो चुकी है, मंगलवार को वेलेंटाइन वीक के तहत चाकलेट डे बनाया गया। यूं तो चॉकलेट हर किसी वर्ग की पसंद होती है, लेकिन महिलाओं व युवतियों को चॉकलेट बेहद ही पसंद आती है। दरअसल चॉकलेट का मतलब मिठास से होता है, जो रिश्तों में भी बेहद जरूरी होती है। फिर चाहे वह रिश्ता प्रेमी प्रेमिका का हो, पति पत्नी का हो या फिर दोस्ती का हो, शायद इसलिए चॉकलेट डे को ईजाद किया गया। जिससे इसी बहाने सही अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हो और यह समझ में आए कि बिना मिठास के रिश्ते की उम्र अधिक लंबी नहीं होती है।

चॉकलेट खाने से लव लाइफ अच्छी रहती है। वैसे वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाए जाने के कई कारण बताए गए हैं, ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट खाने से लव लाइफ अच्छी रहती है कि चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन निकलता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैं और स्ट्रेस कम हो जाता है।

मंगलवार को चॉकलेट डे पर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। युवाओं ने अपने मित्रों को चॉकलेट दीं तो वहीं प्रेमी प्रेमिकाओं और नवविवाहित जोड़ों ने भी एक दूसरे को चॉकलेट देकर अपने नए जीवन के रिश्ते की शुरूआत में मिठास को घोला।

चॉकलेट डे पर जरूरतमंद बुजुर्गों को चॉकलेट बांटकर सेलीब्रेट करती 8 वर्षीय आरोही शर्मा।

कुछ मीठा बाँट कर जीवन में मिठास की आस
दुनिया भर में मंगलवार को चॉकलेट डे मनाया गया। इस दिन जहां लोग अपनी प्रेमी या प्रेमिका, मित्र के साथ चॉकलेट डे मना रहे थे, वहीं इज्जतनगर रोड नंबर एक निवासी 8 वर्षीय बच्ची आरोही शर्मा ने गरीब, जरूरतमंद बुजुर्गों को चॉकलेट बांटकर चॉकलेट डे मनाया। नरेन्द्र शर्मा व शिवी शर्मा को अपनी पुत्री पर गर्व है।

उसकी मां ने बताया कि बेटी ने बचपन से ही घर में सुना है कि गरीबों में भगवान निवास करते हैं, इसलिए बेटी ने मांग की है कि चॉकलेट के डिब्बे लाओ गरीबों में बांटने चलते हैं भगवान खुश होंगे और मुझको भी बहुत खुश रखेंगे।

संबंधित समाचार